Samyaknews

गुरु नानक जयंती के अवसर पर हजुर साहिब नांदेड़ –बिदर विशेष ट्रेन चलेगी

गुरु नानक जयंती के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल द्वारा विशेष ट्रेन संख्या 07615 / 07616 हजुर साहिब नांदेड़–बिदर–हजुर साहिब नांदेड़ चलाने की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन 04 नवंबर 2025 को नांदेड़ से बिदर के लिए तथा 06 नवंबर 2025 को बिदर से नांदेड़ के लिए एक-एक फेरा चलेगी।

इस विशेष ट्रेन में 02 शयनयान , 07 द्वितीय श्रेणी, 02 एसएलआर कुल 11 कोचों का संयोजन रहेगा। यह ट्रेन साधारण किराये पर चलेगी।

ट्रेन संख्या 07615 नांदेड़–बिदर विशेष ट्रेन
• प्रस्थान: 04 नवंबर 2025 को हजुर साहिब नांदेड़ से 08.30 बजे
• मार्ग में ठहराव: परभणी, पूरना, गंगाखेड़, परली वैजनाथ, लातूर रोड, उदगीर, कमलनगर, भाल्की
• पहुंचेगी: बिदर 16.30 बजे उसी दिन

ट्रेन संख्या 07616 बिदर–नांदेड़ विशेष ट्रेन
• प्रस्थान: बिदर से 06 नवंबर 2025 को दोपहर 15:30 बजे

• पहुंचेगी: नांदेड़ उसी दिन रात 23:30 बजे

यह विशेष ट्रेन गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित की जा रही है। नांदेड़ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपनी यात्रा अग्रिम रूप से योजना बनाकर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top